उत्तराखंड

कुंभ 2027 की तैयारी शुरू, हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर DRM का सख्त निरीक्षण।

Uk Tak News

अर्ध कुंभ 2027 की तैयारी शुरू, हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर DRM का सख्त निरीक्षण।

एंकर – हरिद्वार में आने वाले अर्ध कुंभ 2027 को लेकर रेल प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। इसी कड़ी में मुरादाबाद मंडल की रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव सोमवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचीं और स्टेशन परिसर से लेकर हरकी पैड़ी तक रेलवे ट्रैक और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि आने वाले बड़े धार्मिक आयोजन को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Vo 1-डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, प्लेटफॉर्म की स्थिति, साफ-सफाई, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की। इसके साथ ही हरकी पैड़ी की ओर जाने वाले रेल मार्ग का भी जायजा लिया गया, ताकि भविष्य में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को सुरक्षित और सुचारू तरीके से संभाला जा सके। डीआरएम ने स्पष्ट किया कि अर्ध कुंभ 2027 के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने तैयारी की औपचारिक शुरुआत कर दी है और श्रद्धालुओं की सुविधा को केंद्र में रखकर एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यात्री सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। साफ है कि अर्ध कुंभ से पहले हरिद्वार रेलवे स्टेशन और उससे जुड़े मार्गों को लेकर रेल प्रशासन कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है।

बाइट – विनीता श्रीवास्तव,रेल प्रबंधक मुरादाबाद मंडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *