उत्तराखंड

ईडी की दबिश के बाद उत्तराखंड की सियासत में भूचाल: हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के पद

Uk Tak News

उत्तराखंड में बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी के अपने संगठनात्मक पदों से इस्तीफे की पेशकश की है।
हरीश रावत ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य और कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य के पद को छोड़ने की बात कही है।

दरअसल, यह घटनाक्रम उनके पूर्व OSD और मौजूदा निजी सहायक चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की कार्रवाई के बाद सामने आया है। ED ने 2016 की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में देहरादून समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।

ED के मुताबिक, चंदन सिंह जीना के परिसर से 32 लाख रुपये की नकदी और करीब 200 ग्राम सोना समेत कई लग्जरी घड़ियां बरामद की गई हैं। जांच एजेंसी ने बैंक खातों में मिली रकम को भी फ्रीज किया है।

इसी कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने पार्टी के पदों से इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि, हरीश रावत ने पूरे मामले को लेकर अपनी ओर से सवाल उठाए हैं और राजनीतिक प्रतिशोध तथा संस्थानों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने जांच में सहयोग की बात भी कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *