Yamunotri Ropeway Project : यमनोत्री धाम यात्रा पर बनेगा रोपवे यात्रा होगी सुगम

Uk Tak News

Yamunotri Ropeway Project : श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए खरसाली से यमुनोत्री मंदिर तक रोपवे का कार्य जल्द शुरू होगा। पीपीपी मोड पर इस रोपवे का कार्य करवाया जाएगा जिसका टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

Yamunotri Ropeway Project :

उत्तरकाशी के यमनोत्री धाम की पैदल यात्रा मार्ग पर जल्द रोपवे का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पर्यटन विभाग द्वारा इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। कई सालों से कुछ टेक्निकल खामियों के कारण रोपवे का कार्य अटका पड़ा था जिसको अब शासन द्वारा दूर कर लिया गया है।वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने खरसाली गांव यमुनोत्री रोपवे का शिलान्यास किया था, लेकिन वन भूमि की मंजूरी न मिलने के कारण रोपवे निर्माण आगे नहीं बढ़ पाया है। उत्तरकाशी जिले में खरसाली से यमुनोत्री रोपवे की राह में वन भूमि की अड़चन दूर हो गई है। रोपवे के लिए वन मंत्रालय ने 3.838 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण करने के आदेश जारी किए हैं।जल्द इसका कार्य इसी वर्ष शुरू हो जाएगा जिससे यमनोत्री धाम की यात्रा आने वाले सालों में सुगम हो जाएगी।

Yamunotri Ropeway Project :

पीपीपी मोड पर रोपवे का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा इसकी लागत लगभग 300करोड़ रखी गयी है। इस रोपवे निर्माण की जिम्मेदारी स्काई कार प्राइवेट लोमिटेड को सौपी गयी है।जो यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए खरसाली से यमुनोत्री मंदिर तक रोपवे का निर्माण करेगी। इस रोपवे की कुल दूरी 3.5 किलोमीटर होगी और रोपवे से श्रद्धालु मात्र नौ मिनट में यमुनोत्री मंदिर पहुंचेंगे। अभी तक पैदल मार्ग से यात्रा करने में चार से पांच घंटे का समय लगता है। जिसमें बुजुर्ग लोगों को यात्रा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।सब कुछ ठीक रहा तो अगले दो सालों में यह रोपवे बनकर तैयार हो जाएगा और यमनोत्री धाम की यात्रा पर जाने के लिए यात्रियों के लिए यह यात्रा सरल सुगम हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *