Yamunotri Dham Yatra 2022 : लाचार स्वास्थ्य विभाग के कारण जान गवां रहे यात्री

Uk Tak News

Yamunotri Dham Yatra 2022 : चारधाम में तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की चार धाम यात्रा में मात्र 3 दिन के भीतर 5 तीर्थयात्रियों ने हृदय गति रुकने से अपनी जान गवाई है।

Yamunotri Dham Yatra 2022 :  Yamunotri Dham Yatra 2022

एंबुलेंस की मांग :

दरअसल उत्तरकाशी की कार्डिएक एंबुलेंस बीते 2 वर्षों से मेडिकल कॉलेज देहरादून में सेवाएं दे रही है। जबकि जनपद स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस वापस मंगाए जाने के लिए निदेशालय में गुहार लगा चुका है। बावजूद इसके एंबुलेंस को वापस नहीं भेजा जा रहा है। साल 2019 में उत्तरकाशी को एक कार्डिएक एंबुलेंस मिली थी लेकिन तकनीकी स्टाफ ना होने के कारण मार्च 2020 में एंबुलेंस को वापस निदेशालय भेज दिया गया था तब से एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज देहरादून में सेवाएं दे रही है।

Yamunotri Dham Yatra 2022 : Yamunotri Dham Yatra 2022

कार्डियक एम्बुलेंस:

जबकि उत्तरकाशी में इस एंबुलेंस की बेहद आवश्यकता बनी हुई है ,अगर जिले में कार्डियक एम्बुलेंस उपलब्ध हो जाए तो हार्टअटैक से मौत होने के मामलों में कुछ कमी आ सकती है। हार्ट अटैक आने पर कार्डियक एम्बुलेंस  में मौजूद उपकरणों की सहायता से मरीज को प्राथमिक उपचार दिया जा सकता है जिससे कि मरीज की जान बचाई जा सकती है।  Yamunotri Dham Yatra 2022

Yamunotri Dham Yatra 2022 :  प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है लाखों श्रद्धालु प्रदेश में रोजाना पहुंच रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि वह जरूरी उपकरणों से लैस एंबुलेंस को चारधाम रूट पर लगाएं।

 

ये भी पढ़ें : केंद्र ने घटाया उत्तराखंड के गेहूं का कोटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *