World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जानें स्वस्थ रहने के लिए क्या करें ?

Uk Tak News

World Health Day : स्वास्थ्य के मुद्दों और समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से WHO के नेतृत्व में हर साल दुनिया भर में वर्ल्ड हेल्थ डे यानी विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के लोगों के स्वस्थय स्तर को ऊंचा उठाना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

World Health Day :   World Health Day

जागरूक होना जरूरी :

इस समय जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण, प्रदूषण और कई खतरनाक बीमारियों से जूझ रही है, ऐसे में अपने स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। यही वजह है कि इसका महत्‍‍व और भी बढ़ गया है।

वहीं मैक्स अस्पताल के मेडिकल डिरेक्टर डॉ गुरु प्रसाद पैन्यूली का कहना है , कि आजकल हेल्थ केयर इंडस्ट्री का फोकस प्रिवेंशन या प्रिवेंटिव मेडिसिन की तरफ ज्यादा हो गया है। बीमारी के बाद उसका निदान होना लाजमी है, परंतु अगर उसकी रोकथाम कर ली जाए तो बहुत ही अच्छा होगा।

 

World Health Day : इस साल वर्ल्ड हेल्थ डे का थीम our planet our health को मध्य नज़र रखते हुए डॉक्टर पैन्यूली का कहना है कि हम लोग ही पर्यावरण को खत्म करने का कारण बनते जा रहे हैं। स्वस्थ प्लेनेट ही हमारे स्वस्थ रहने का एक बहुत बड़ा कारण है। हम तभी स्वस्थ रह पाएंगे जब हमारा पर्यावरण और वातावरण स्वस्थ होगा इसीलिए हमें अपने पर्यावरण को बेहतरीन बनाने की ओर ध्यान देना चाहिए।

 

ये भी पढ़ें : जल्द होंगे शासन में प्रशासनिक फेरबदल? 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *