Veer Bal Diwas : सीएम धामी ने वीर बाल दिवस पर साहिबजादों की शहादत को किया याद
Veer Bal Diwas : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नानकमत्ता, उधम सिंह नगर के गुरुनानक अकाडमी में वीर बाल दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद ऊधम सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
Veer Bal Diwas:
मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेका और सुख समृद्धि व शांति की कामना की। उन्होंने शहीद ऊधम सिंह को नमन करते हुए कहा कि शहीद ऊधम सिंह महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने जलियांवाला बाग़ हत्याकांड के दोषी जनरल ओ डायर को इंग्लैंड में जाकर भरी सभा में मौत के घाट उतारा था। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे जिले का नाम शहीद ऊधम सिंह जी के नाम पर पड़ा है। इसके साथ ही सीएम धामी ने गुरु नानक अकाडमी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब का शुभारंभ किया और छात्रों को सम्मानित भी किया।
![]()
Veer Bal Diwas: मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गुरु साहब के चारों शहजादों का बलिदान भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व इतिहास का अनोखा अध्याय है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गुरु गोविंद सिंह जी साहब के चारों शहजादों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।
ये भी पढ़ें : कोविड-19 की तैयारियों को लेकर की जाएगी मॉक ड्रिल



