Uttarakhand Polls: उत्तराखंड में कौन होगा मुख्यमंत्री , राजनाथ सिंह करेंगे तय
Uttarakhand Polls : उत्तराखंड में भाजपा की 47 सीटें आने के बाद अब उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन होगां यह तय करने के लिए हाईकमान ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जिम्मेदारी सौंपी हैं इसके साथ ही की केंद्रीय नेतृत्व ने पर्यवेक्षक के तौर पर राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी को जिम्मेदारी दी हैं। राजनाथ सिंह उत्तराखंड में भाजपा के सभी 47 विधायकों के साथ विधायक दल की बैठक करेंगें। जिसमें तय होगा कि किसको मुख्यमंत्री की कमान सौंपी जाएंं। उसके बाद शपथ ग्रहण समारोह की तारीख का भी ऐलान हो जाएगा।
Uttarakhand Polls :
कई नामों पर चर्चा :
Uttarakhand Polls :उत्तराखंड में भाजपा ने मिथक तोड़ कर दूसरी बार बहुमत हासिल किया। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी ही सीट से चुनाव हार गए हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री के लिए कई नामों पर चर्चा हो रही है। प्रेक्षक तय होने के बाद उत्तराखंड भाजपा में दिल्ली दौड़ देखी जा रही है। पुष्कर सिंह धामी, मदन कौशिक, प्रेमचंद अग्रवाल, रितु खंडूरी समेत कई विधायकों को दिल्ली तलब किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें : उत्तराखंड के सांसदों की पीएम मोदी से मुलाकात, अटकलें तेज