Uttarakhand MLA : मुख्यमंत्री सहित 44 विधायकों ने नहीं दिया अभी तक संपत्ति का विवरण

Uk Tak News

Uttarakhand MLA : उत्तराखंड मेें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित 44 विधायकों ने अपनी संपत्ति का विवरण नहीं दिया है। इसका खुलासा आरटीआई में हुआ है। आपको बता दें कि वकील नदीम उद्दीन ने सूचना के अधिकार में इस बात का विवरण मांगा। जिसमें 71 विधायकों में से 44 ने अपनी संपत्ति का विवरण अभी तक विधानसभा में जमा नहीं कराया है।

Uttarakhand MLA

Uttarakhand MLA :

ये विधायक शामिल :
Uttarakhand MLA :जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह मंत्री अरविंद पांडे , बिशन सिंह चुफाल , यतिस्वरानंद , सुबोध उनियाल , बंशीधर भगत शामिल है, साथ ही इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विधायक आदेश चौहान विधायक सुरेश राठोर विधायक ममता राकेश विधायक देशराज , विधायक संजय गुप्ता, विधायक रितु खंडूरी, करण महारा ,गोविंद सिंह कुंजवाल, राम सिंह , मुन्नी देवी , महेश सिंह जीना विधायक शामिल हैं।

Uttarakhand MLA

Uttarakhand MLA :

संपत्ति का ब्यौरा :
Uttarakhand MLA :इसके अलावा सौरव बहुगुणा राजेश शुक्ला राजकुमार ठुकराल भी इस सूची में शामिल है। उत्तर प्रदेश मंत्री तथा विधायक अतिथियों तथा दायित्वों का प्रकाशन अधिनियम 1975 की धारा 3 के अंतर्गत मंत्रियों और विधायकों का नियुक्ति होने से 3 माह के अंदर विधानसभा सचिव को अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना होता है। जिसके बाद धारा 4 के अनुसार हर साल 30 जून तक पूर्ण वर्ष की संपत्ति का ब्यौरा भी दिया जाता है। इसे गजट में आम जनता की सूचना के लिए प्रकाशित भी किया जाता है।

 

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड सचिवालय में मुख्यमंत्री की बिल्डिंग में लगी आग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *