Uttarakhand Forest : इस अभियान के तहत लोग सीखेंगे तेंदुए के साथ जीना

Uk Tak News

Uttarakhand Forest : हिमालयी राज्यों में लोगों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष को देखते हुए ‘गुलदार कु दगड़िया’ अभियान शुरू किया जायेगा। जिसके तहत तेंदुए के बारे में कई जागरूकता कार्यक्रम चलाये जायेंगें। इसमें तेंदुए के साथ जीना सीखना और जनता में फैली भ्रांतियों को दूर किया जायेगा साथ ही स्कूलों और शैक्षिक संस्थानों में कार्यक्रम भी किये जायेंगें।

Uttarakhand Forest : Uttarakhand Forest

‘गुलदार कु दगड़िया’ :

Uttarakhand Forest : यह जागरूकता कार्यक्रम उत्तरकाशी और चमोली में चलाए गए हैं। जिसके बाद अब पिथौरागढ़ में भी ‘गुलदार कु दगड़िया’ अभियान चलाया जाएगा। जिसमें लोगों को तेंदुए के साथ रहना वन्यजीवों के साथ जुड़ाव और अपने आप को सुरक्षित रखने के साथ ही वन जीवों की जानकारी दी जायेगी। इसमें वन विशेषज्ञ लोगों को जंगली जानवरों की संबंध और में जानकारी देंगे।

Uttarakhand Forest : Uttarakhand Forest

संघर्ष की घटनाएं :

Uttarakhand Forest : दरअसल उत्तराखंड की भौगोलिक संरचनाओं के अनुसार यहां मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष की घटनाएं बढ़ती जा रही है। पिछले 3 सालों में भालू, जंगली सुअर और तेंदुए ने 21 लोगों को अपना शिकार बनाया है। इसी को देखते हुए वन विभाग द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। Uttarakhand Forest

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री सहित 44 विधायकों ने नहीं दिया अभी तक संपत्ति का विवरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *