Uttarakhand Ministers : विभागों का हुआ बंटवारा, जानें किसको मिली, किस विभाग की जिम्मेदारी ?

Uk Tak News

Uttarakhand Ministers :उत्तराखंड में सरकार बने हुए 6 दिन का समय हो गया है, आज उत्तराखंड में सभी मंत्रियों को उनके मंत्रालय भी सौंप दिए गए हैं, ताकि अब मंत्री अपने-अपने विभागों को गति दे सके, आपको बता दें कि ज्यादातर विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने ही पास रखे हैं।

  Uttarakhand Ministers :Uttarakhand Ministers :

Uttarakhand Ministers : जिसमें मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद कार्मिक एवं सतर्कता सचिवालय पर शासन सामान्य प्रशासन नियोजन राज्य संपत्ति सूचना गृह राज्य औद्योगिक विकास खनन औद्योगिक विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी पेयजल ऊर्जा आयुष एवं आयुष शिक्षा आबकारी न्याय पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास नागरिक उड्डयन यह सभी मंत्रालय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास रखें।

 

तो वहीं सतपाल महाराज को लोक निर्माण विभाग पंचायती राज ग्रामीण निर्माण संस्कृति धर्मस्व पर्यटन जल गम प्रबंधन सिंचाई एवं लघु सिंचाई की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रेमचंद अग्रवाल को वित्त शहरी विकास आवास विदाई एवं संसदीय कार्य पुनर्गठन जनसंख्या विभाग सौंपे गए साथ ही गणेश जोशी को कृषि एवं कृषि कल्याण सैनिक कल्याण ग्राम विकास विभाग सौंपा गए। डॉक्टर धन सिंह रावत को विद्यालय शिक्षा बेसिक एवं माध्यमिक संस्कृत शिक्षा सहकारिता उच्च शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग सौंपा गए।

Uttarakhand Ministers :    Uttarakhand Ministers

सुबोध उनियाल को वन भाषा निर्वाचन तकनीकी शिक्षा विभाग सौपे गए। रेखा आर्य को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले खेल एवं युवा कल्याण सौंपा गया। वहीं मंत्री चंदन राम दास को समाज कल्याण अल्पसंख्यक कल्याण परिवहन लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम विभाग सौंपा गए साथ ही सौरव बहुगुणा को पशुपालन दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग प्रोटोकॉल कौशल विकास एवं सेवायोजन जैसे विभाग सौंपा गए हैं।

 

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड पुलिस ने 35 करोड़ के काटे चालान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *