Uttarakhand Diwali 2022 : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान ईगास की रहेगी छुट्टी

Uk Tak News

Uttarakhand Diwali 2022 : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया है कि इस बार ईगास की छुट्टी रहेगी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का यह दूसरा मौका है जब उत्तराखंड के त्यौहार ईगास  का अवकाश घोषित किया गया है। बता दें कि उत्तराखंड में ईगास बग्वाल का विशेष महत्व है और इन परंपराओं को सांस्कृतिक विरासत के रूप में पिरोए रखने के लिए यह प्रयास बेहद जरूरी है। गढ़वाल में दीपावली के 11 दिन बाद एक विशेष दीपावली मनाई जाती है, जिसको ईगास के नाम से जाना जाता है।

 

Uttarakhand Diwali 2022 :Uttarakhand Diwali 2022 :

 

Uttarakhand Diwali 2022 : वही कुमाऊं में इस दिवाली को बूढ़ी दीपावली के नाम से जाना जाता है। उत्तराखंड के इस पर्व में विशेष तरह के मीठे पकवान बनाए जाते हैं और देवी देवताओं की पूजा अर्चना करने के साथ ही भैला  जलाकर उसे घुमाया जाता है और मान्यता के अनुसार ढोल नगाड़ों के साथ आग के चारों ओर लोक नृत्य किया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि भगवान श्री राम जब अयोध्या पहुंचे थे, तो उसकी सूचना पहाड़ के लोगों तक 11 दिन बाद पहुंच पाई थी, इसके बाद से ही उत्तराखंड में ई गास मनाई जाती है।Uttarakhand Diwali 2022

 

ये भी पढ़ें :  664 पदों पर शीघ्र होगी सीएचओ की भर्ती , अधिकारियों को दिये जल्द तैनाती के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *