Uttarakhand Disaster : बारिश ने बरपाया कहर,20 लोगों की मौत, बुलाई सेना

Uk Tak News

Uttarakhand Disaster : राज्य में मौसम विभाग के अर्लट के बाद बारिश का कहर जारी है। बीते दो तीन दिनों की बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक प्रदेश में 20 लोगों की मौत हो चुकी है, साथ ही कई लोग लापता हैं। आपदा की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएम मोदी ने सीएम धामी से राज्य के हालत जानें। नैनीताल के रामगढ़ में हालात इतने खराब हो गए कि रेस्क्यू के लिए सेना  को बुलाना पड़ा और नैनीताल का सड़क संपर्क देश से कट चुका है।

Uttarakhand Disaster

प्रदेश में हुई्र मौतें :
Uttarakhand Disaster : नैनीताल के  रामगढ़ झुटिया गांव में 5 ,मुक्तेश्वर के गांव में 3 और अल्मोड़ा जिले में 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पौड़ी के लैंसडाउन में 3 मजदूरों की मौत भी हुई है।

Uttarakhand Disaster

मैदान भी हुआ पानी पानी :
Uttarakhand Disaster : भारी बारिश से तराई के सभी जिलों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उधमसिंह नगर के गदरपुर और दिनेशपुर में भी लगातार तेज बारिश हो रही है। तेज बारिश के कारण लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया है। तो वही सड़कों पर भी लबालब पानी भरा हुआ है तेज बारिश के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । इस बार किसानों की खड़ी हुई लहलहाती धान की फसल बारिश की भेंट चढ़ गई है। किसानों को जंहा इस फसल से मुनाफे की उम्मीद थी। वहीं इस बारिश ने उनकी सारी उमीदों पर पानी फेर दिया है। भारी जलभराव होने 150 लोगों के फंसे होने की जानकारी है।

Uttarakhand Disaster :

गंगा खतरे के निशान से ऊपर :
Uttarakhand Disaster : हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। गंगा खतरे के निशान 294 मीटर से ऊपर बह रही है। जिससे जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग अलर्ट पर है। हालाकिं सिंचाई विभाग स्थिति पर निगाह बनाये हुए है। गंगा के बढ़ते जलस्तर से कई घाट जलमग्न हो गए हैं साथ ही ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन घाट पर लगी शिव की मूर्ति को छूकर गंगा बह रही है।

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री धामी ने हेलिकॉप्टर से भरी उड़ान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *