State Level Youth Festival : सीएम धामी ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का किया शुभारंभ, प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की घोषणा

Uk Tak News

State Level Youth Festival : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने देहरादून परेड ग्राउण्ड में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान घोषणा की है कि स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म दिवस पर 12 जनवरी को भारत सरकार की भांति राज्य और जनपद स्तर पर भी युवा दिवस मनाया जायेगा।

State Level Youth Festival : 

उन्होंने कहा कि युवक एवं महिला मंगल दलों को जिला योजना से दी जाने वाली प्रोत्साहन धनराशि 04 हजार रूपये से बढ़ाकर 05 हजार रूपये की जायेगी। वही 2021-22 के उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर युवक मंगल दलों एवं महिला मंगल दलों को राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया। जिसमें 01 लाख, 50 हजार और 25 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की गई।

State Level Youth Festival

State Level Youth Festival : मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर गया है। भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आने वाले 25 साल देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम सभी को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन पूरे सामर्थ्य के साथ करना होगा।

State Level Youth Festival

ये भी पढ़े : देहरादून में बेवजह हॉर्न बजाना पड़ सकता है भारी, होगा कुछ ऐसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *