Republic Day Parade 2023 : उत्तराखंड की मानसखंड झांकी ने कर्तव्य पथ पर मचाई धूम

Uk Tak News

Republic Day Parade 2023 : आज गणतंत्र दिवस के मौके देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां ऐतिहासिक परेड को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी तो कर्तव्य पथ पर सभी राज्यों की झांकियां निकाली गई और उत्तराखंड की झांकी को देखकर लोगों में अलग ही उत्साह दिखाई दिया।

Republic Day Parade 2023 :

Republic Day Parade 2023

कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी इस बार मानस खंड पर रखी गई थी, जिसने हर किसी का मन मोह लिया। मानस खंड झांकी में सबसे आगे और बीच में कॉर्बेट नेशनल पार्क दर्शाया गया था, जिसमें बारहसिंघा, हिरण, मोर, घुरल और कई पक्षी वितरण करते हुए दिखाई दिए। तो झांकी के बीच में ऐपड कला भी दिखाई दी और आखिरी हिस्से में विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम और देवदार के पेड़ दिखाई दिए। इसके अलावा उत्तराखंड की लोक संस्कृति को दर्शाने के लिए झांकी के साथ छोलिया नृत्य भी दिखाई दिया।

Republic Day Parade 2023

Republic Day Parade 2023 : उत्तराखंड की झांकी निकलते समय उत्तराखंड की लोक संस्कृति की धुन पर लोक कलाकारों ने छोलिया नित्य कर सभी का मन मोह लिया। बता दें कि पहली बार कर्तव्य पथ पर मानस खंड पर आधारित झांकी निकाली गई। इसके साथ ही कर्तव्य पथ पर 16 राज्यों ने अपने प्रदेश की सांस्कृतिक और विरासत को झांकियों के द्वारा प्रदर्शित किया।

Republic Day Parade 2023

ये भी पढ़े: आम बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा, देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *