74th Republic Day 2023 : गणतंत्र दिवस पर सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, संविधान की दिलाई शपथ

Uk Tak News

74th Republic Day 2023 : देशभर में आज 74 वाँ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया साथ ही सभी को संविधान की शपथ भी दिलाई।

74th Republic Day 2023 :

 74th Republic Day 2023

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास और भाजपा कार्यालय में वासु प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्र के 74वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व संविधान निर्माताओं को शत्-शत् नमन। आइए, हम सभी अपने मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने हेतु संकल्पित हों। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा।

74th Republic Day 2023

74th Republic Day 2023 : उन्होंने कहा कि साल 2025 तक उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी को योगदान करना होगा राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है और साल 2025 तक उत्तराखंड को टैक्स फ्री स्टेट भी बनाएंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी ने ध्वजारोहण किया और सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 75 सालों में देश में पिछले दो-तीन साल से तेजी से विकास हो रहा है। वहीं योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के साथ ही देश और प्रदेश विकास की ओर लगातार बढ़ रहा है।

ये भी पढ़े: आम बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा, देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *