Rekha Arya Vs Sachin : तबादलों पर बढ़ा विवाद , प्रदेश सरकार हुई असहज
Rekha Arya Vs Sachin : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और विभागीय सचिव सचिन कुर्वे के बीच तबादलों को लेकर बड़ा विवाद छिड़ा हुआ है। जो अब मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। अब इस विवाद पर सबकी निगाहें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर टिकी हुई है।
Rekha Arya Vs Sachin :
मंत्री और सचिव विवाद :
सूत्रों के मुताबिक सचिन कुर्वे ने मुख्य सचिव एसएस संधू के सामने अपना पक्ष रखा है। माना जा रहा है कि मंत्री और सचिव विवाद मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी आ चुका है। हालांकि मंत्री रेखा आर्य मुख्यमंत्री को सचिव की पहले ही शिकायत कर चुकी हैं। मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास होने की वजह से अभी तक इस मामले में शासन स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री दिल्ली से सीधे खटीमा में जाएंगे शाम को वापस राजधानी में पहुंचेंगे।
Rekha Arya Vs Sachin : मुख्यमंत्री कार्यालय और कार्मिक विभाग भी इस प्रकरण को लेकर सोच विचार में है। अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री के अगले कदम पर लगी हुई है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सचिव से बात करने के बाद निर्णय लेंगे और वह सचिव का विभाग बदल कर विवाद का पटाक्षेप कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : गुजरात दंगों पर अमित शाह का बयान, बोले – नजदीक से देखा