Rain In Kedarnath Yatra : भारी बारिश से बड़ी मुश्किलें , पांच हजार से ज्यादा रोके गए केदारनाथ यात्री

Uk Tak News

Rain In Kedarnath Yatra : प्रदेश में भारी बारिश के कारण जहां मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना बना है। तो पर्वतीय इलाकों के लिए मुसीबत भी बनता दिखाई दे रहा है। जहां चार धाम के यात्रियों को भारी बारिश के चलते काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है, वहीं प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को कुछ देर के लिए रोक दिया है।

Rain In Kedarnath Yatra :

Rain In Kedarnath Yatraयात्रा में दिक्कतें :

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद केदारनाथ धाम में बारिश से ठंड भी बढ़ गई है जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में दिक्कतें भी आ रही हैं। खराब मौसम के चलते प्रशासन ने केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए लगभग 5000 से ज्यादा यात्रियों को गौरीकुंड और सोनप्रयाग में रोका है। इसके अलावा गुप्तकाशी और रुद्रप्रयाग के बीच भी 5000 से यात्री रुके हुए हैं, तो वहीं अभी केदारनाथ धाम में 3000 से ज्यादा श्रद्धालु ठहरे हुए हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने पैदल और हेली यात्रा पर भी रोक लगा दी है।   Rain In Kedarnath Yatra

Rain In Kedarnath Yatra : हालांकि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी का कहना है कि मौसम खुलते ही यात्रा शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही प्रशासन और पुलिस पैदल मार्ग पर पूरी निगरानी रखे हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि यात्रा के दौरान जाम की स्थिति ना हो इसके लिए कुछ देर के लिए यात्रा रोकी गई है।  Rain In Kedarnath Yatra

 

ये भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत की याद में केदारनाथ में बनेगा फोटोग्राफिक पॉइंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *