Priyanka Gandhi In Khatima: प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड के सीएम को बताया चूड़ी वाला

Uk Tak News

Priyanka Gandhi In Khatima : उत्तराखंड चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन था। ऐसे में कांग्रेस की ओर से उनकी स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी खटीमा पहुंची। वहीं खटीमा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने सीधे बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों पर निशाना साधा और मुख्यमंत्री धामी पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम आजकल चूड़ियां और बिंदिया बांट रहे हैं, इनसे पूछो कि रोजगार क्यों नहीं बांटे?

Priyanka Gandhi In Khatima: Priyanka Gandhi In Khatima

बीजेपी पर निशाना :

Priyanka Gandhi In Khatima : कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी को कुमाऊं की पहचान पिछड़ा और गलोबंद पहना कर स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि कोरोना काल में जब लोग इधर से उधर जा रहे थे। तो उनके पास मदद के लिए मैसेज आते थे। कांग्रेस ने कई लोगों को गाड़ियां करवाकर घर भेजा। सभी कांग्रेसी उनकी मदद के लिए कोरोना काल में भी डटे रहे। ये सब करके हम राजनीति नहीं कर रहे थे। बल्कि अपना धर्म निभा रहे थे। जब हमारे देश का गरीब बड़े-बड़े शहरों से पैदल अपने गांव तक आ रहा था। तब केंद्र सरकार ने उसे भगवान भरोसे छोड़ दिया था। :

Priyanka Gandhi In Khatima :  Priyanka Gandhi In Khatima
चुनावी घोषणाएं :

Priyanka Gandhi In Khatima : प्रियंका ने अन्य घोषणाएं करते हुए कहा कि, सबसे पहली बात यहां की प्रकृति और परंपराओं के साथ खिलवाड़ बंद होगा। चार लाख रोजगार दिए जाएंगे। अब ये रोजगार कैसे दिए जाएंगे इसको भी प्रियंका ने समाझाया। साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार बनते ही 28 हजार खाली पदों को भरा जाएगा, पर्यटन पुलिस का गठन होगा, जिससे पर्यटन को लेकर नए पद निकलेंगे। जिससे नौजवानों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।  Priyanka Gandhi In Khatima

 

ये भी पढ़ें : वोट के लिए जनता के सामने गिड़गिड़ाते दिखे भाजपा प्रत्याशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *