BJP Candidate Sanjay Gupta: वोट के लिए जनता के सामने गिड़गिड़ाते दिखे भाजपा प्रत्याशी

Uk Tak News

BJP Candidate Sanjay Gupta : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सियासी घमासान जारी है। वोटरों को रिझाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना नए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हरिद्वार से लक्सर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संजय गुप्ता सुर्खियों में छा गए है। हरिद्वार जिले की लक्सर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संजय गुप्ता का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें संजय गुप्ता जनता के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो वोट के लिए जूतों की माला पहनने के लिए भी तैयार हैं।

BJP Candidate Sanjay Gupta :  BJP Candidate Sanjay Gupta

वोटों के लिए गिड़गिड़ाये:

BJP Candidate Sanjay Gupta : संजय गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक सभा को संबोधित कर रहे थे। दरअसल इस वीडियो में संजय गुप्ता वोट के लिए जनता से भीख मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं और नेताजी जूतों की माला पहनने के लिए भी तैयार हैं साथ ही उन्होंने कहा अगर उनसे कोई गलती हुई है, तो जूतों की माला पहना दो, लेकिन वोट मुझे ही दो। इस वीडियो के वारयल होते ही सबके लिए चर्चा का विषय बन गया है। BJP Candidate Sanjay Gupta

ये भी पढ़ें : बंशीधर भगत दशरथ से बने रावण, सोशल मीडिया पर वायरल अश्लील ऑडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *