Phuldei Festival 2022 : उत्तराखंड में लोकपर्व फूलदेई पर बच्चों में उत्साह

Uk Tak News

Phuldei Festival 2022 : राज्य में बसंत ऋतु शुरू होते ही लोक पर्व फूलदेई त्यौहार मनाया जाता है। जो खासकर बच्चों का त्यौहार माना जाता है। प्रदेश के कार्यकारी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी आज बच्चों के संग फूलदेई त्यौहार मनाया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दी। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को उपहार भी बांटे। कहा जाता है कि चैत्र महीने में पहाड़ों में पूरे महीने ही लोगों के घर की देहली रंग बिरंगे फूलों से महकती रहती है।

Phuldei Festival 2022 : Phuldei Festival 2022
बच्चों में उत्साह :

Phuldei Festival 2022 : चैत्र महीने में उत्तराखंड में फूलदेई पर्व मनाया जाता है। इस दिन बच्चे सुबह से ही हाथों में प्योली और बुरांश के साथ ही अन्य फूलों से सजी थाली लेकर निकल पड़ते हैं और घर और आस-पास कि घरों की ढीली पर फूल और चावल अर्पित करते हुए देहली का पूजन करते हैं। इस दौरान बच्चे फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार, तुमार देली में बार-बार नमस्कार’ गीत भी गाते हैं और सुख समृद्धि के लिए कामना करते हैं। तो वहीं लोगों द्वारा बच्चों को चॉकलेट, मिठाई या शगुन के तौर पर कुछ पैसे देकर यह पर्व मनाया जाता है।   

ये भी पढ़ें : क्या सिंगर जुबिन नौटियाल इस एक्ट्रेस से करने जा रहे हैं शादी ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *