National Girl Child Day 2023 : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राज्य की इन बालिकाओं को मिला सम्मान

Uk Tak News

National Girl Child Day 2023 : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आज देहरादून में खेलों में महिलाओं की भागीदारी पर सेमिनार आयोजित किया गया। इस दौरान खेलों में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाली बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया।

National Girl Child Day 2023 :

National Girl Child Day 2023

देहरादून में ‘महिलाओं की खेल में सहभागिता’ पर सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए, इस दौरान खेलों में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस दिवस को बनाने का मकसद महिला सशक्तीकरण को लेकर हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने और बालिकाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सशक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की किसी भी बेटी का अपमान करने वाले के खिलाफ हम कठोर कार्रवाई करने से कभी पीछे नहीं हटेंगे।

National Girl Child Day 2023

National Girl Child Day 2023 : इसके अलावा सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा और उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में हमारी बेटियों की अहम भूमिका रहेगी।

ये भी पढ़े: आम बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा, देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *