Motor Bridge In India-Nepal Border : भारत-नेपाल के बीच बनेगा मोटर पुल, सीएम धामी ने किया शिलान्यास

Uk Tak News

Motor Bridge In India-Nepal Border : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने भारत नेपाल सीमा को जोड़ने वाले मोटर पुल का शिलान्यास किया। यह पुल भारत और नेपाल के बीच काली नदी पर बनेगा जिसकी लंबाई 110 मीटर होगी।

Motor Bridge In India-Nepal Border : Motor Bridge In India-Nepal Borderपुल का शिलान्यास :

सीएम धामी ने आज भारत और नेपाल के बीच बनने वाले मोटर पुल का शिलान्यास किया, काली नदी पर 110 मीटर लंबा ब्रिज बनाया जाएगा। जिससे भारत और नेपाल के बीच संबंध और मजबूत बनेंगे। बता दें कि यह ब्रिज पिथौरागढ़ के छारछुम में बनने जा रहा है, जिससे दोनों देशों के आसपास रहने वालों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी, साथ ही रोजगार भी बढ़ेगा। इस पुल को बनाने के लिए 32 करोड़ 98 लाख 40 हजार रूपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। वहीं इस को बनने में लगभग 1 साल का समय लगेगा।

Motor Bridge In India-Nepal Border

Motor Bridge In India-Nepal Border : पुल का शिलान्यास करते समय सीएम धामी ने कहा कि यह पुल ऐतिहासिक होगा। वहीं इस पुल के निर्माण के बाद दोनों देशों के बीच आपसी संबंध और व्यवसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

ये भी पढ़ें : नैनीताल के रामगढ़ में भारी भूस्खलन, मलबे ने मचाई तबाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *