Newsउत्तराखंड

MDDA Dehardun : एमडीडीए की 106 वी बोर्ड बैठक, हुए कई बड़े फ़ैसले

Uk Tak News

MDDA Dehardun : देहरादून मसूरी विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक आयोजित की गई। यह बोर्ड बैठक प्राधिकरण की 106वीं बोर्ड बैठक थी। मुख्य रूप से बोर्ड बैठक में नए वित्तीय वर्ष के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। क़रीब 39 प्रस्ताव बैठक में सम्मिलित किए गए। आवासीय सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया। अब निजी जमीन खरीद कर नई आवासीय योजनाएं एमडीडीए द्वारा शुरू की जाएंगी। इसके अलावा ऐसी आवासीय योजनाएं जिनका काम अधर में लटका हुआ है उनको अतिशीघ्र पूर्ण किया जाएगा।

MDDA Dehardun :

MDDA Dehardun :

एमडीडीए द्वारा बनाए गए ऐसे भवन जो खाली पड़े हुए हैं उनका भी जल्द अलॉटमेंट किया जा सके इसको लेकर भी बोर्ड बैठक में फैसला लिया गया है। देहरादून में आढ़त बाज़ार को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसला हुआ, प्रिंस चौक में लगने वाले जाम से देहरादून वासियों को निजात मिल सकेगी। उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने बताया अगले वित्तीय वर्ष के लिए बजट रखा गया है। अधिक से अधिक वित्तीय लाभ हो और लोगों को भी आवासीय सहित कई बेहतर सुविधाएं मिल सकें इसको लेकर बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

MDDA Dehardun :

ये भी पढ़े  : गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे हरिद्वार, दीक्षांत समारोह की साथ ही कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *