Makar Sankranti 2023 : हरिद्वार में मकर संक्रांति पर दिखा आस्था का सैलाब, सीएम ने दी बधाई

Uk Tak News

Makar Sankranti 2023 : धर्मनगरी हरिद्वार में मकर संक्रांति के अवसर पर आस्था का सैलाब दिखाई दिया। जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और पूजा अर्चना करने के साथ ही दान भी किया।

Makar Sankranti 2023 :

Makar Sankranti 2023

सुबह 4:00 बजे से ही गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी, सर्द मौसम में भी लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई, मकर संक्रांति पर पूरे प्रदेश भर में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। लोग सर्दी की परवाह किए बगैर गंगा स्नान कर रहे हैं और कई जगह पर खिचड़ी को प्रसाद के रूप में बाँटा जा रहा है। देशभर से आए लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया कहा जाता है कि आज के दिन गंगा स्नान करने के बाद खिचड़ी और तिलिया गुड़ से बने हुए व्यंजन और वस्त्रों का दान करने से सुख समृद्धि आती , कई जगहों पर आज पतंग उड़ाने का भी प्रचलन है।

Makar Sankranti 2023

Makar Sankranti 2023 : बता दे कि जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो उसे मकर संक्रांति मनाई जाती है और आज के दिन उत्तर भारत में तिल और गुड़ से बने हुए व्यंजन बनाए जाते हैं तो उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में घुघूती नामक त्यौहार मनाया जाता है वही दक्षिण भारत में इस त्यौहार को पोंगल और कहीं उत्तरायणी के रूप में इस पर्व को मनाया जाता है।

Makar Sankranti 2023

Makar Sankranti 2023 : इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि “आप समस्त प्रदेशवासियों को भगवान सूर्य की आराधना के पर्व मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व आपके जीवन को यश, समृद्धि, प्रसन्नता एवं आरोग्यता से अभिसिंचित करे, आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हो ऐसी कामना है।”

ये भी पढ़े :शौर्य स्थल का लोकार्पण कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कुछ ऐसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *