Lumpy Disease In Uttarakhand : लंपी रोग की रोकथाम के लिए मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अधिकारियों को कहा ऐसा

Uk Tak News

Lumpy Disease In Uttarakhand  : कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने पशुओं में फैल रहे लंपी बीमारी के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उत्तराखण्ड में फैल रहे लंपी रोग पर पशुपालन विभाग द्वारा किये जा रहे पशुओं के वैक्सीनेशन के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और लंपी रोग की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा किये जा रहे उपायों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Lumpy Disease In Uttarakhand  : Lumpy Disease In Uttarakhand

लंपी रोग की रोकथाम :

Lumpy Disease In Uttarakhand : वहीं कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लंपी रोग दो जिलें हरिद्वार और देहरादून में सबसे ज्यादा प्रभावी है। जिसकी रोकथाम के लिए विभागीय स्तर पर तेज़ी से कार्य किए जा रहे हैं। मंत्री ने वैक्सीन वितरण के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा करते हुए पर्वतीय जिलों में भी वैक्सीन को जल्द से जल्द पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि लंपी रोग के संबंध में शासन स्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गये है जिनके ज़रिए लंपी रोग की मोनिटरिंग रोकथाम के बारे में समय.समय पर समीक्षा की जा रही है।

Lumpy Disease In Uttarakhand

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में संचालित मदरसों का होगा सर्वे , मुख्यमंत्री ने कहा ऐसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *