Lakhpati Didi Scheme : उत्तराखंड में लखपति दीदी योजना की हुई शुरुआत, इतनी महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य

Uk Tak News

Lakhpati Didi Scheme : आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में लखपति दीदी योजना का शुभारंभ किया और लोगों से स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील की। इस योजना के तहत साल 2025 तक राज्य की डेढ़ लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Lakhpati Didi Scheme : Lakhpati Didi Schemeयोजना का शुभारम्भ :

देहरादून में लखपति दीदी योजना का शुभारम्भ किया गया जिसमें कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भी किया प्रतिभाग। इस दौरान समूहों से जुड़ी उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सरकार ने प्रदेश की समूहों से जुड़ी तीन लाख 67 हजार महिलाओं को लखपती बनने का लक्ष्य रखा है। सीएम धामी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं इस योजना से आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने सभी समूहों से कहा कि वो अपने समूहों में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ें साथ ही कहा कि जब हमारा प्रदेश 25 साल का हो जायेगा तब यहां की सवा लाख महिलाएं इस योजना से जुड़ कर लखपती दीदी बन गई होंगी।

Lakhpati Didi Scheme

Lakhpati Didi Scheme :  इस कार्यक्रम में कई जिलों से महिलाएं पहुँची। वहीं इस योजना के तहत महिलाएं की आय बढ़ाने का काम किया जाएगा। जिसके लिए ग्राम्य विकास विभाग की तरफ से कई परियोजनाएं चलाई जा रहीं हैं।

 

ये भी पढ़ें : इगास पर्व पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, ऐसे मनाया जाता है ये लोकपर्व

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *