Lakhimpur Rape Case : लखीमपुर रेप केस पर सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, हुआ बड़ा खुलासा

Uk Tak News

Lakhimpur Rape Case : उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी से दो सगी बहनों का रेप के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां दो दलित समुदाय की बहनों का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। इस मामले पर पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उनकी हत्या को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

Lakhimpur Rape Case : Lakhimpur Rape Caseये है पूरा मामला :

लखीमपुर खीरी जिले के निघासन में दो बहनों से बलात्कार का मामला सामने आया है। जहां परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले तीन युवकों ने उनकी बेटियों के साथ बलात्कार कर उनकी हत्या कर दी है। अब इस मामले ने राजनीतिक रूप भी ले लिया है। सपा के साथ कांग्रेस ने भी उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लखीमपुर खीरी के एसपी का कहना है कि दोनों बहनों से बलात्कार के बाद उनकी गला घोट कर हत्या की गई है। आरोपियों की पहचान छोटू, जुनैद, हाफिज, सुहैल और हफीजुल के तौर पर की गई है।

Lakhimpur Rape Case

Lakhimpur Rape Case : वहीं इस घटना के सामने आते हैं ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ चुकी है और शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दोनों बहनों की रेप के बाद गला दबाकर हत्या की गई है और उसके बाद उन्हें फांसी पर लटका दिया गया था।

Lakhimpur Rape Case

 

 

 

ये भी पढ़ें :  पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हाथी ने दौड़ाया चट्टान पर चढ़कर बचाई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *