Jhanda Mela 2022 : देहरादून में ऐतिहासिक झंडे जी का आरोहण, चढ़ाया गया गिलाफ

Uk Tak News

Jhanda Mela 2022 : राजधानी देहरादून में ऐतिहासिक क्षण के मेले का आयोजन किया गया। दरबार साहिब में हर साल झंडे जी का आयोजन होता है। लेकिन पिछले 2 सालों में कोरोना महामारी के कारण मेले का आयोजन नहीं हुआ था। वहीं इस साल दरबार साहिब में विधि-विधान के साथ झंडे जी का आरोहण किया गया। वहीं परिसर में पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से श्रद्धालु आरोहण के साक्षी बने।

Jhanda Mela 2022:90 फीट ऊंचा : Jhanda Mela 2022

आज विधि विधान के साथ महंत देवेन्द्र दास महाराज की अगुवाई में 90 फीट ऊंचे झंडे जी का आरोहण हुआ। इस दौरान परिसर गुरु महिमा के जयकारों से गूंज उठी। झंडे जी को सुबह दूध और गंगाजल से स्नान कराया गया। जिसके बाद विधि-विधान से अरदास की गई और लगभग 10:00 बजे पवित्र ध्वज दंड पर खिलाफ चढ़ाया गया और आरोहण किया गया।

Jhanda Mela 2022: Jhanda Mela 2022नगर परिक्रमा :

आगामी 24 मार्च को देहरादून में नगर परिक्रमा की जाएगी। इस दौरान पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान साथ ही देश-विदेशों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दरबार साहिब में मत्था टेकने के लिए पहुंचते हैं। इस मेले का इतिहास देहरादून के अस्तित्व से जुड़ा है। यहां सिखों के सातवें गुरु हर राय के पुत्र गुरु राम राय ने देहरादून पहुंचे थे। जिसके बाद देहरादून से यहां का नाम डेरादीन से डेरादून और फिर देहरादून पड़ा।

समाज को संदेश : Jhanda Mela 2022

Jhanda Mela 2022 : देहरादून में एक विशाल ध्वज लगाकर आशीर्वाद लेने का संदेश दिया था। जिसके बाद से ही यह परंपरा शुरू हो ग।ई गुरु राम राय महाराज के जन्मदिवस पर यानी होली के पांचवें दिन मेले का आयोजन होता है जो 15 दिनों तक चलता है।

 

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में इस जगह लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *