International Yoga Day 2022 : उत्तराखंड में पहाड़ों की ऊंचाई पर योग की धूम

Uk Tak News

International Yoga Day 2022 : आज पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है इसी कड़ी में उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने योग नगरी ऋषिकेश में योग किया। तो वहीं आईटीबीपी के जवानों ने लगभग 16 हजार फीट की ऊंचाई पर योगाभ्यास किया।

International Yoga Day 2022 :  International Yoga Day 2022बर्फ के बीच योग :

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आईटीबीपी के जवानों ने लगभग 16 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फ के बीच योग किया। जहां तापमान शून्य
से नीचे रहा, लेकिन बर्फ के बीच आईटीबीपी के जवानों ने फिट रहने का संदेश दिया। इसके अलावा केदारनाथ धाम में लगभग 6 डिग्री के तापमान में योगाभ्यास किया गया और यहां केंद्रीय राज्य मंत्री सचिन कुमार बालियान के साथ ही केदारनाथ के विधायक ही पहुंचे।

International Yoga Day 2022

International Yoga Day 2022 :  केदारनाथ में आज पुलिस एनडीआरएफ आईटीबीपी के साथ ही एसडीआरएफ के जवानों ने बड़ी संख्या में अभ्यास किया और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण भी सुना गया।

 

ये भी पढ़ें : प्रधानमंत्री ने मैसूर में, तो धामी ने गंगा किनारे किया योग

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *