Indo-Nepal Border : नेपाल बॉर्डर पर फिर बवाल, पथराव के बाद विरोध में पुल बंद

Uk Tak News

Indo-Nepal Border : धारचूला में नेपाल की ओर से पथराव हुआ था, जिसमें एक मजदूर घायल हो गया था। इसके विरोध में बाज़ार और झूला पुल बन्द कर दिया गया।

Indo-Nepal Border :

Indo-Nepal Border

नेपाल से किये गए पथराव के विरोध में भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय झूला पुल बंद कर दिया गया। लगभग 1 घंटा 40 मिनट तक दोनों देशों के बीच आवाजाही बंद रही। जिसके बाद नेपाल में भीड़भाड़ में लाठी चार्ज की सूचना है। इस दौरान एक भारतीय भी घायल हो गया, इस घटना पर लोगों में रोष दिखाई दे रहा है। वहीं पुल बंद होने की सूचना पर उपजिलाधिकारी दिवेश मौके पर पहुँचे औऱ व्यापारियों को समझाया। लेकिन व्यापार मंडल द्वारा पत्थरबाजी पर कानूनी मांग की जा रही है।

Indo-Nepal Border :

Indo-Nepal Border : मामला बढ़ने पर उपजिलाधिकारी दिवेश अधिकारियों के साथ नेपाल के अधिकारियों से बात करने के लिए दार्चुला गये हैं।

ये भी पढ़े :  मंत्री के निजी सचिव पर मुकदमा हुआ दर्ज किए थे फर्जी सिग्नेचर ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *