Independence Day : आजादी का जश्न में डूबी देवभूमि, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण

Uk Tak News

Independence Day : आजादी के 75 साल पूरा होने पर देश के साथ ही प्रदेश में भी स्वतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर सबसे पहले सीएम आवास में ध्वजारोहण किया और इस दौरान उन्होंने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने देहरादून की परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया।

Independence Day : Independence Dayसराहनीय सेवा पदक : 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून के परेड ग्राउण्ड में ध्वजारोहण किया।  इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ ही प्रदेशवासियों को स्वतंत्र दिवस की बधाई दी साथ ही पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को विशिष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया। मुख्यमंत्री धामी ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कहा कि आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं वो शहीद जवानों के त्याग स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदान का प्रतिफल है। सीएम ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और आंदोलनकारियों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि आज देश के घर.घर में फहराता तिरंगा दुनिया को एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहा है।

Independence Day

Independence Day : इसके बाद सीएम धामी ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण पहुंचे। जहां उन्होंने भराड़ीसैंण के विधानसभा में ध्वजारोहण किया। इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। वहीं सीएम धामी द्वारा परेड को सलामी दी गई और विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने आजादी के अमृत महोत्सव की सभी को शुभकामनाएं दी। वहीं पूरे प्रदेश भर में तिरंगा रैली निकालने के साथ ही स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया साथ ही कई रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

Independence Day

 

ये भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के भाषण की खास बातें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *