IMA POP In Dehradun 2022: देश को 314 मिले सैन्य अफसर, 30 विदेशी कैंडेट्स हुए पास

Uk Tak News

IMA POP In Dehradun 2022 : आज आईएमए की पासिंग आउट परेड हुई , जिसमें देश को 314 सैन्य अफसर मिले इसी के साथ ही 11 मित्र देशों के कुल 30 विदेशी कैंडेट्स भी पास आउट हुए।

IMA POP In Dehradun 2022 :

IMA POP In Dehradun 2022

बता दे कि राजधानी देहरादून आईएमए में पासिंग आउट परेड संपन्न हो गई है , इस बार परेड में कुल 344 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए हैं। इसमें से उत्तराखंड के 29 कैंडेट्स शामिल है 314 कैंडेट्स आज भारतीय सेना में बतौर अधिकारी शामिल हो गए हैं, साथ ही 30 विदेशी कैंडेट्स भी पास आउट होकर अपनी सेना का हिस्सा बन गए हैं। आज परेड के दौरान सेना के तीन हेलीकॉप्टरों ने पास आउट हुए कैंडेट्स पर फूलों की वर्षा की है। एक बार पासिंग आउट परेड में बेस्ट जेंटलमैन कैंडेट्स गोल्ड मेडल पवन कुमार को मिला है। वही अन्य कैंडेट्स को भी मेडल से सम्मानित किया गया।

IMA POP In Dehradun 2022

IMA POP In Dehradun 2022 : भारतीय सेना का हिस्सा बने 314 कैंडेट्स में से सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के 51, हरियाणा के 30, उत्तराखंड के 29, बिहार के 24 , महाराष्ट्र के 21, पंजाब के 21, हिमाचल प्रदेश के 17, राजस्थान के 16 , मध्य प्रदेश के 15 , दिल्ली के 13, केरल के 10 , जम्मू कश्मीर के 9 , कर्नाटक के 9, वेस्ट बंगाल के 8 , तमिलनाडु के 7 कैंडेट्स शामिल हुए हैं।

ये भी पढ़े : गुजरात के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सीएम धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *