harela Festival : उत्साह के साथ मनाया जा रहा लोकपर्व हरेला, सीएम धामी ने किया पौधारोपण

Uk Tak News

harela Festival : उत्तराखंड में आज लोकपर्व हरेला बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज में वृक्षारोपण कर प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की बधाई दी। हरेला पर्व हरियाली का प्रतीक है मान्यता है किस दिन पौधा लगाने से वह सूखता नहीं है।

harela Festival :harela Festival इस साल की थीम :

सीएम धामी ने कहा की हरेला पर्व के तहत पूरे 1 महीने वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा और नदियों को पुनर्जीवन के थीम पर इस साल हरेला मनाया जा रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि हरेला संस्कृति और हरियाली का प्रतीक है जो हमें प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है। बता दें कि पूरे प्रदेश में इस बार बीजेपी हरेला पर्व पर पौधारोपण का अभियान चलाकर लगभग 5 लाख पौधे लगाए जायेंगे।

harela Festival : harela Festivalऐसे मनाते हैं :

harela Festival : हरेला पर्व कुमाऊं क्षेत्र का प्रमुख लोक पर्व माना जाता है और इस पर्व को मनाने के लिए 10 दिन पहले हरेला के साथ सात प्रकार के अनाज बोए जाते हैं और इसे मंदिर में रखा जाता है साथ ही 10 दिन बाद हरेला पर्व पर इसे काटकर देवी देवताओं को चढ़ाने के साथ ही घर के बड़े बुजुर्ग हरेले को पूज्यते हैं। वही हरेला काटने से पहले मिट्टी और आटे से शिव पार्वती की प्रतिमा बनाकर पूजा की जाती है।

harela Festival

 

ये भी पढ़ें : देहरादून की जिलाधिकारी बनी सोनिका, एसएसपी बने दिलीप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *