IMA POP 2022 : आज देश को मिले 288 युवा योद्धा, मित्र देशों के 89 कैडेट्स पास आउट

Uk Tak News

IMA POP 2022 : राष्ट्र सेवा और सुरक्षा को बल देने के लिए भारतीय सैन्य अकादमी से विश्व स्तरीय मिलिट्री ट्रेनिंग संपन्न कर 377 जेंटलमैन कैंडिडेट ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। गर्व और शौर्य की अनुभूति कराने वाले जेंटलमैन कैंडिडेट की पासिंग आउट परेड ने सबका मन मोह लिया।

IMA POP 2022 :

IMA POP 2022

पासिंग आउट परेड :

आईएमए की पासिंग आउट परेड होते ही भारतीय सेना को 288 ने जांबाज योद्धा अवसर के रूप में मिले। आईएमए से पास आउट होकर अन्य देशों को भी 89 सैन्य अधिकारी प्राप्त हुए। पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रुप में जनरल अमरदीप सिंह भिंडर ने शिरकत की उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्र सेवा और भारत माता के शौर्य को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हुए भविष्य की शुभकामनाएं दी। भारत के अन्य राज्यों के 288 कैंडिडेट इस परेड में शामिल हुए।  उत्तर प्रदेश से 50, उत्तराखंड से 33, बिहार से 28, हरियाणा से 25, महाराष्ट्र से 22, राजस्थान से 20, पंजाब से 21, और दिल्ली से 15, हिमाचल प्रदेश से 13, केरल से 9, मध्य प्रदेश से 8, जम्मू कश्मीर से 6, तेलंगाना से 6, तमिलनाडु से 5, पश्चिम बंगाल से 5, कर्नाटक से 4, आंध्र प्रदेश से 2, ओडिशा से 2, त्रिपुरा से 2, अरुणाचल प्रदेश से 1, नेपाल डोमिसाइल से 6 कैंडिडेट शामिल हुए।

मित्र देश अफगानिस्तान से 43, कजाकिस्तान से 19, भूटान से 18, मालदीव से 3, श्रीलंका से 3, नेपाल से 1, कजाकिस्तान से 1, तंजानिया से 1 कैंडिडेट्स शामिल हुए।

IMA POP 2022

IMA POP 2022 : इस बार पासिंग आउट परेड में कैंडिडेट्स को भेजने में उत्तराखंड दूसरे स्थान पर रहा। जबकि उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर रहा है। आईएमए में अब तक 63768 युवा सैन्य अफसर तैयार करने का रिकॉर्ड दर्ज कर चुका है।

IMA POP 2022

 

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अफसरों के साथ कुल्हड़ में पी चाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *