Holi Celebration 2023: मुख्यमंत्री धामी ने ऐसे मनाया होली का त्योहार, प्रदेशवासियों को दी बधाई

Uk Tak News

Holi Celebration 2023: पूरे देश में आज होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, रंगों में सभी सराबोर हो गए और आसमान भी रंगीन हो गया। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भी हर्ष उल्लास के साथ होली मनाई।

Holi Celebration 2023 :

Holi Celebration 2023

उत्तराखंड में होली का अलग ही रंग देखने को मिलता है, सभी ने हर्ष और उल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया। अबीर और गुलाल उड़े, तो लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर  त्योहार मनाया, होली के अवसर पर राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने कहा कि “आप सभी प्रदेशवासियों को उत्साह एवं उल्लास के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु बदरी विशाल से कामना करता हूं कि आप सभी का जीवन सुख, समृद्धि एवं उन्नति के रंग से भरा रहे। ईश्वर से प्रार्थना है कि होली का यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं उन्नति लेकर आए।”Holi Celebration 2023

Holi Celebration 2023: सीएम धामी राजभवन पहुँचे, जहाँ उन्होंने राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात कर उन्हे सपरिवार होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उस दौरान उनके साथ कई मंत्री भी मौजूद रहे, वहीं गुरमीत सिंह ने भी लोगों को बधाई दी। बता दें कि उत्तराखंड में कुमाऊँनी होली बहुत फेमस है, जहाँ दो प्रकार यानी खड़ी और बैठकी होली खेली जाती है।

 

ये भी पढ़े  : नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से मुख्यमंत्री धामी ने की भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *