Himachal Election 2022 : हिमाचल प्रदेश में मतदान संपन्न, दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर 100 % वोट

Uk Tak News

Himachal Election 2022 : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आज 68 सीटों पर मतदान किया गया जहां सुबह 8:00 बजे से वोटिंग शुरू हुई जो शाम 5:00 बजे तक चली वहीं दुनिया के सबसे ऊंचे बूथ पर 100% वोटिंग हुई।

Himachal Election 2022 : Himachal Election 2022मताधिकार का प्रयोग :

हिमाचल प्रदेश में मतदान के लिए 7881 मतदान केंद्र बनाए गए थे, सुबह से ही मतदाताओं में वोट डालने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। इसके साथ ही दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में आज 100% मतदान होने से इतिहास रचा, यहां कड़कड़ाती ठंड के बीच पारंपरिक परिधानों को पहनकर लोगों ने मतदान किया, यहां केवल 52 मतदाता है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने परिवार के साथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

और कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता बहुत जागरूक है और जिस तरह से हिमाचल के लोग आगे बढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं उसे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। Himachal Election 2022

Himachal Election 2022 : बता दें कि हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों पर 412 उम्मीदवार मैदान में है और इस बार 5542882 मतदान उनके किस्मत का फैसला करेंगे। वर्तमान में यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है। Himachal Election 2022

 

 

ये भी पढ़ें :  गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *