Har Ghar Tiranga Campaign : उत्तराखंड में हर घर तिरंगा अभियान की हुई शुरुआत

Uk Tak News

Har Ghar Tiranga Campaign : देश में आजादी के 75 साल पूरा होने पर इस बार आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश में जोर.शोर से शुरू किया गया। वहीं उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस अभियान की शुरुआत चंपावत में तिरंगा रैली से की।

Har Ghar Tiranga Campaign : Har Ghar Tiranga Campaignतिरंगा यात्रा :

हर घर के रंग का अभियान के तहत पूरे राज्य के सभी जिलों में कई तरह के कार्यक्रम किए गए साथ ही लोगों को तिरंगे के प्रति सम्मान और जागरूकता का संदेश भी दिया। जहां से सीएम धामी ने चंपावत में अद्वैत मायावती आश्रम के पदाधिकारियों और बीजेपी की कार्यकर्ताओं के साथ हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। सभी जिलों में इस अभियान को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। इधर हरिद्वार में पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने तिरंगा यात्रा निकाली। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और विधायक खजान दास ने देहरादून में 3 किलोमीटर तक तिरंगा पदयात्रा निकाली और इस दौरान देशभक्ति के गीतों से लोग झूम उठे।

Har Ghar Tiranga Campaign

Har Ghar Tiranga Campaign : इसके अलावा बद्रीनाथ धाम में आज आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगा यात्रा निकाली तो केदारनाथ धाम में प्रशासन ने अभियान के लिए 10 हजार से ज्यादा झड़ें भेजे हैं। वहीं इस दौरान धाम में पहुंच रहे श्रद्धालु देश भक्ति के रंग में डूबे हुए दिखाई दिए।

 

ये भी पढ़ें : देश की सबसे प्रदूषित नदियों में उत्तराखंड की नदीयों का नाम शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *