Gangotri Dham Kapat Closed : मां गंगा के जयकारों के साथ बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट

Uk Tak News

Gangotri Dham Kapat Closed : अन्नकूट पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए हैं। आज दोपहर 12:01 बजे मां गंगा के जयकारों के साथ गंगोत्री धाम के कपाट बंद हुए और मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा गंगोत्री धाम से मुखबा के लिए रवाना हुई। आज गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के मौके पर हजारों फूलों से धाम को सजाया गया और हजारों तीर्थयात्री इसके साक्षी बने।

Gangotri Dham Kapat Closed :

मुखबा मंदिर में विराजमान :

मां गंगा की डोली सेना के बैंड और पारंपरिक ढोल-दमाऊं के साथ रवाना हुई और वि​धि विधान के साथ मंदिर के कपाट बंद किए गए। अब शीतकाल के लिए मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा मंदिर में विराजमान रहेगी और सभी श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन के साथ ही पूजा-अर्चना भी यही कर सकेंगे। वहीं इस साल गंगोत्री धाम में करीब 624451 तीर्थयात्रियों ने धाम में दर्शन किए। अगले छह महीने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर धामों में 28 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और उनके लिए प्रशासन द्वारा राशन, मेडिकल किट आदि की व्यवस्था की गई है।

Gangotri Dham Kapat Closed

Gangotri Dham Kapat Closed :इसके साथ ही केदारनाथ और गंगोत्री धाम के कपाट भी कल यानी 27 अक्टूबर को शीतकाल  के लिए केदारनाथ और गंगोत्री धाम के कपाट भी कल यानी 27 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे

Gangotri Dham Kapat Closed

 

 

ये भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल का हिंदुत्व कार्ड, नोट पर गांधीजी के साथ लक्ष्मी-गणेश की फोटो की मांग

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *