Dusshera Celebration 2022 : धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी का पर्व , रावण दहन में उमड़ी भीड़

Uk Tak News

Dusshera Celebration 2022 : पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी आज ‘बुराई पर अच्छाई की जीत’ का संदेश देते हुए लंकापति रावण के पुतले का दहन का किया गया साथ ही औली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के जवानों के साथ दशहरा पर्व मनाया।

Dusshera Celebration 2022 :

Dusshera Celebration 2022 : राजधानी देहरादून से लेकर सभी गांव से लेकर शहरों में विजय दशमी का पर्व धूम धाम से मनाया गया। देहरादून के परेड ग्राउंड में रावण दहन का कार्यक्रम हुआ,शाम छह बजकर पांच मिनट पर असत्य पर सत्य की जीत की प्रतीक के साथ रावण दहन किया गया और इस आतिशबाज़ी के साथ रावण का अहंकार भी जल कर खाक हो गया। वहीं ग्रीन पटाखे और आतिशबाजी का विशेष कार्यक्रम भी किया गया।

इस दौरान सभी जगहों पर दशहरे मेले में लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी साथ ही कलाकारों औऱ बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए।

ये भी पढ़ें : एवलॉन्च और पौड़ी हादसे में घायलों के लिए सीएम धामी की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *