Dr. Kalpana Saini : राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने चला महिला और ओबीसी कार्ड

Uk Tak News

Dr. Kalpana Saini : उत्तराखंड के राज्यसभा सीट पर प्रत्याशी के तौर पर भाजपा ने डॉ कल्पना सैनी के नाम पर मोहर लगाई है। कल्पना सैनी को प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने महिला और ओबीसी कार्ड चला है।

Dr. Kalpana Saini :

आयोग की अध्यक्ष :

भाजपा ने रणनीतिक तरीके से ओबीसी व महिला को प्रत्याशी बनाकर विधानसभा चुनाव में हरिद्वार उधमसिंहनगर में हुए नुकसान को आने वाले चुनाव में कम करने के लिए प्रयास किया है। हरिद्वार और उधमसिंहनगर ओबीसी बहुल क्षेत्र है और इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा दोनों ही जगह से काफी सीटों पर हार गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी उधमसिंह जिले की खटीमा सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। रुड़की की रहने वाली कल्पना सैनी डॉ पृथ्वी सिंह की बेटी हैं। जो कि पहली भाजपा यूपी सरकार में सिंचाई राज्यमंत्री रहे हैं।

कल्पना सैनी प्रधानाचार्य भी रह चुकी हैं इस पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया है और कल राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भी करेंगी।

Dr. Kalpana Saini

Dr. Kalpana Saini : कल्पना सैनी की वर्तमान में प्रदेश के पिछड़े वर्ग के आयोग की अध्यक्ष हैं और बीजपेी की महिला नेता हैं। राज्यसभा चुनाव की बात करें तो आगामी 31 मई को प्रत्याशियों के नामांकन होने हैं और 10 जून को राज्यसभा सीट के लिए मतदान होने हैं।

Dr. Kalpana Saini

 

ये भी पढ़ें : वट सावित्री व्रत रखने वाली महिलांए भूलकर भी ना करें ये गलती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *