Devasthanam Board Protest : देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों का आक्रोश

Uk Tak News

Devasthanam Board Protest : आज तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज ने देवस्थानम बोर्ड के विरोध में आक्रोश रैली निकली। तीर्थ पुरोहितों ने सचिवालय कूच करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। तीर्थ पुरोहितों ने नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही पुरोहितों का कहना था​ कि राज्य सरकार ने अगर देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं किया तो आत्मदाह करने पर मजबूर हो जायेंगे।

 

Devasthanam Board Protest

विपक्ष और आप पार्टी का समर्थन :

Devasthanam Board Protest : वहीं हालात काबू से बाहर होने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग लगाकर रोका। जिस कारण नाराज पुरोहित वहीं धरने पर बैठ गए और विपक्ष और आप पार्टी ने भी इस प्रर्दशन को अपना समर्थन देते हुए उनके साथ धरने पर बैठ गए। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कर दिया है कि बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है और जल्द ही इस पर फैसला लिया जायेगा।

Devasthanam Board Protest

देवस्थानम बोर्ड का गठन :

Devasthanam Board Protest : आज ही के दिन साल 2019 में देवस्थानम बोर्ड का गठन  पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के कार्यकाल में किया गया था। जिसमें प्रदेश के 51 मंदिरों सहित चारों धामों को रखा गया है। तीर्थ पुरोहितों सहित पंडा समाज ने इस बोर्ड के गठन के बाद से लगातार इसका विरोध किया है। जिसके लिए तीर्थ पुरोहितों लगातार आंदोलन कर रहे हैं। जिसके चलते मंत्रीयों को भी कई बार भी इसका विरोध झेलना पड़ा।Devasthanam Board Protest

ये भी पढ़ें : वक़ील ने अपनी शादी कार्ड में, संविधान विवाह कानून अधिकारों को छपाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *