Congress Protest Against Minister : कैबिनेट मंत्री के विवादित बयान पर काँग्रेस का हाल-बोल, प्रदेशभर में फुका पुतला

Uk Tak News

Congress Protest Against Minister : उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बयान के बाद सियासत एक बार फिर गरमा गई है। प्रदेशभर में कांग्रेस आज सड़कों पर उतार आई और गणेश जोशी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

Congress Protest Against Minister :

पूरे प्रदेश के साथ ही देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गणेश जोशी का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। बता दें कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा था कि जब भाजपा सत्ता में आते है तो सेवा करती है जबकि कॉंग्रेस जब सत्ता में आती है, तब दलाली करती है, जिसके बाद से ही काँग्रेस गणेश जोशी पर हमलावर है। करन माहरा ने गणेश जोशी पर पलटवार करते हुए कहा कि गणेश जोशी कभी स्व राजीव गांधी और इंदिरा गांधी जी पर विवादित बयान देते हैं तो कभी कांग्रेस पार्टी पर विवादित बयानबाजी जारी करते है राज्य का कैबिनेट मंत्री होकर ऐसा बयान देना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कॉग्रेसियों का यहा तक कहना है कि गणेश जोशी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। उन्हें किसी अच्छे चिकित्सक से इलाज कराने की आवश्यकता है।

Congress Protest Against Minister :

कॉंग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसोनी का कहना है कि भाजपा के नेता जीतने बड़े होते हैं उनके बोल भी उतने ही बिगड़े होते हैं और उनके इन्हीं बिगड़े बोल के कारण पहले भी प्रदेश अध्यक्षों को उनके पदों से हटाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि काँग्रेस के लिए इस्तेमाल किये इस्तेमाल किये गए अपशब्दों को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *