Congress On CM Dhami: विधानसभा सत्र जल्द समाप्त करने पर कांग्रेस ने सीएम को बताया रणछोड़ दास

Uk Tak News

Congress On CM Dhami : उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र महज़ 2 दिन में समाप्त हो गया। जिसके बाद विपक्ष द्वारा सरकार को घेरने का काम किया जा रहा है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने सीएम धामी को रणछोड़ दास बताया दिया।

Congress On CM Dhami :

Congress On CM Dhami

विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 दिन चलना था लेकिन केवल 2 दिन में सत्र को अनिश्चित काल के लिए समाप्त कर दिया गया। ऐसे में अब विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रणछोड़ दास हैं। उन्होंने सरकार के साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी पर जमकर हमला बोला और कहा कि बहुमत होने के बाद भी भाजपा के पास इतना आत्मविश्वास नहीं है कि वह विपक्ष के सवालों का सामना कर पाए।

Congress On CM Dhami

Congress On CM Dhami : उन्होंने कहा कि इस समय सरकार भर्ती घोटाले, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मामलों में गिरी हुई है। ऐसे में इन सब का जवाब ना देना पड़े, इस वजह से सत्र को 2 दिन में ही समाप्त कर दिया गया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी की ना कोई गरिमा है और ना ही कोई एथिक्स।

ये भी पढ़े : विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जन जागरूकता रैली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *