CM Dhami In Champawat : चंपावत में डटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Uk Tak News

CM Dhami In Champawat : उत्तराखंड के चंपावत सीट पर उपचुनाव होने हैं जिसके लिए तमाम तैयारियां जोरो शोरों से चल रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने आज से ही चंपावत में मोर्चा संभाल लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत पहुंचे जहां पर उन्होंने रैली के माध्यम से उन लोगों का अभिवादन किया साथ ही लोगों से जनसंपर्क भी गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा और चंपावत से पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी भी मौजूद रहे।

CM Dhami In Champawat : CM Dhami In Champawatचंपावत में चुनाव:

चंपावत सीट से 2 बार भाजपा को जीत दिलाने के बाद विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से चुनाव लड़ने के लिए अपना इस्तीफा दिया था। लेकिन अभी तक कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया गया है। अभी यह संशय बना हुआ है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सामने विपक्ष की ओर से कौन चुनाव लड़ेगा ?  CM Dhami In Champawat

CM Dhami In Champawat :  लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभालते हुए यह दिखाया है की जनता उनके पक्ष में है और जो गलती पहले की वह गलती नहीं दोहराई जाएगी। इसीलिए पहले से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में मोर्चा संभाल लिया।

 

ये भी पढ़ें :  सरकारी भवन पर चला बुलडोजर, विभागों का एक- दूसरे पर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *