CM Dhami Birthday : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन आज, प्रदेश में मनाया जा रहा है संकल्प दिवस

Uk Tak News

CM Dhami Birthday : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है और इस दौरान भाजपा ने संकल्प दिवस आज से मनाना शुरू कर दिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 47 साल के हो गए हैं और उनके जन्मदिन के मौके पर स्कूल में गरीब बच्चों को सामग्री वितरण करने और अनाथालय और वृद्धाश्रम में सहायता और पौधारोपण के कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

CM Dhami Birthday : CM Dhami Birthdayसंकल्प दिवस :

CM Dhami Birthday : पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को भाजपा ने संकल्प दिवस के रूप में मना रही है। इस दौरान आज देहरादून के घंटाघर पर संकल्प दौड़ का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भाग लिया साथ ही पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन्मदिन पर देव तुल्य जनता और भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद किया साथ ही पुष्कर धामी ने संकल्प लेते हुए कहा कि भारत के श्रेष्ठ राज्यों में उत्तराखंड का नाम शामिल होगा। उन्होंने कहा कि मैं यकीन दिलाता हूं की उत्तराखंड के युवा कभी खुद को ठगा सा महसूस नहीं करेंगे उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करने का हमारा संकल्प रहेगा। CM Dhami Birthday

 

ये भी पढ़ें : लंदन जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , ऐलीजाबेथ के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *