Chardham Yatra 2022 : चारधाम यात्रा का हुआ आगाज, गंगोत्री – यमुनोत्री धाम के खुले का कपाट

Uk Tak News

Chardham Yatra 2022 : अक्षय तृतीया के मौके पर आज चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। आज गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खोले गए और इसके साथ ही उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 2022 की शुरुआत हुई साथ ही पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर की गई। गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 11:15 बजे, तो यमुनोत्री धाम के कपाट 12:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए हैं।

Chardham Yatra 2022 :

Chardham Yatra 2022

मां गंगा के दर्शन :

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन करने पहुंचे और इसके साथ ही उन्होंने पूजा-अर्चना भी की। इसके अलावा उन्होंने सभी को कपाट खुलने पर शुभकामनाएं भी दी। वहीं अब केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को तो बद्रीनाथ धाम के कपाट आगामी 8 मई को खोले जाएंगे। Chardham Yatra 2022

Chardham Yatra 2022 : लगभग 2 साल बाद हो रही इस यात्रा के लिए राज्य सरकार और शासन प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां की गई हैं और काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आने की उम्मीद जताई जा रही है। चारधाम यात्रा के लिए अभी तक लगभग तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। तो बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को लेकर राज्य सरकार द्वारा हर दिन केदारनाथ बद्रीनाथ गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन करने के लिए यात्रियों की संख्या भी तय की गई है।

Chardham Yatra 2022

 

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में 8 महीनों में बड़ी सबसे ज्यादा बेरोजगारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *