Char Dham Yatra 2022 : चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं पर ड्रोन से रखी जायेगी नजर

Uk Tak News

Char Dham Yatra 2022 : आगामी 3 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। ऐसे में यात्रा को सुचारू रखने के लिए सभी तैयारियां शुरू हो चुकी है। जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी और डीजीपी अशोक कुमार ने आवश्यक निर्देश दिए हैं। तो पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी पर्यटन विभाग की तैयारियों को लेकर कुछ निर्देश जारी किए हैं।

Char Dham Yatra 2022:  Char Dham Yatra 2022

व्यवस्थाओं पर नजर :

अब चारधाम यात्रा के दौरान पंजीकरण अनिवार्य होगा। इसके साथ ही चारों धामों में श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर ड्रोन से व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी। जिससे आपातकाल स्थिति के दौरान व्यवस्थाओं जल्द से जल्द दुरुस्त किया जा सके। उसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए डेंजर जोन और सड़क बंद होने पर इलेक्ट्रॉनिक एलईडी लगाई जाएगी। जिससे यात्रियों को सही डायवर्जन रूट की जानकारी मिल सके। Char Dham Yatra 2022

ये भी पढ़ें : लक्सर के युवाओं ने लगाई सबसे लंबी दौड़, देश के अंतिम गांव में फहराया तिरंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *