BJP Started House Campaign : भाजपा ने शुरू किया घर – घर भाजपा अभियान 

Uk Tak News
BJP Started House Campaign : उत्तराखंड में इस बार घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा योजना के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचेंगे और आम जनता को भारतीय जनता पार्टी के विचारों से परिचित करेंगे साथ ही  प्रदेश मुख्यालय में कार्यक्रम का  शुभारंभ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी के विचारों और उनके सरोकारों से जुड़ी हुई पार्टी है।
BJP Started House Campaign
BJP Started House Campaign : यही कारण है कि हमने घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा के माध्यम से हर घर तक जाने का निर्णय लिया है। निकट भविष्य में हमारे कार्यकर्ता उत्तराखंड के हर घर तक अपनी दस्तक देंगे और अपने कार्यक्रमों और विचारों से अवगत कराएंगे। मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  हमेशा जनता के साथ रहने वाली पार्टी है। पार्टी की रीति नीति और कार्यक्रमों के अनुसार पार्टी आगे बढ़ रही है।

BJP Started House Campaign :

BJP Started House Campaign

 
BJP Started House Campaign : ये एक महासम्पर्क योजना का अभियान है। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के सभी 11235 बूथों तक यह कार्यक्रम पहुंचेगा और बीजेपी  कार्यकर्ता हर घर तक अपने पत्रक, कार्यक्रम तथा विचार पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इन विचारों में केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं और  महत्वपूर्ण बिन्दु  जनता जनार्दन से जुड़े हुए हैं।  इस अभियान से जहां हमारा आम कार्यकर्ता जुड़ेगा वहीं हमारा विधायक, जन प्रतिनिधि भी जुड़ेंगे जिनमें जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक समितियों के सदस्य, ग्राम प्रधान तथा विशिष्टजन आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *