BJP Core Committee Meeting : भाजपा कोर कमेटी की बैठक में क्यों शामिल नहीं हुए हरक सिंह रावत?

Uk Tak News

BJP Core Committee Meeting : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रदेश बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में कोर कमेटी की बैठक की गई। जिसमें कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत शामिल नहीं हुए। जिसके बाद सियासी गलियारों में हरक सिंह की नाराजगी एक बार फिर से सुर्खियां बन गई। वहीं सवाल उठता है कि क्या टिकट की नाराजगी को लेकर हरक सिंह रावत बैठक में शामिल नहीं हुए।

 

BJP Core Committee Meeting :BJP Core Committee Meeting

 

भाजपा की सफाई :

इस पर भाजपा संगठन का कहना है कि उन तक बैठक की जानकारी पहुंची नहीं थी। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि वह दिल्ली में है। इस वजह से वह बैठक में शामिल नहीं हो पाए। वहीं हरक सिंह रावत की तरफ से बताया गया कि उनको बैठक की जानकारी ही नहीं दी गई थी। इस वजह से वह बैठक में शामिल नहीं हुए। BJP Core Committee Meeting

 

प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा : 
BJP Core Committee Meeting : आज प्रत्याशियों के नाम पर मंथन करने के लिए भाजपा की कोर कमेटी की बैठक देहरादून में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बीजेपी चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने की और इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को लेकर चर्चा की गई। जिसके बाद यह लिस्ट केंद्रीय चुनाव समिति को सौंपी जाएगी।

BJP Core Committee Meeting

ये भी पढ़ें : आचार संहिता के उल्लंघन में कैबिनेट मंत्री पर मुकदमा दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *