Bhanwar Ek Prem Kahani : वर्दीधारी अधिकारी ने लिखी प्रेम कथा, भंवर एक प्रेम कहानी

Uk Tak News

Bhanwar Ek Prem Kahani : उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने 350 प्रश्नों का एक उपन्यास लिखा है। इस उपन्यास का नाम भंवर एक प्रेम कहानी है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक आईआईटी के सभागार में इस उपन्यास का विमोचन किया साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने उपन्यास के लेखक अनिल रतूड़ी को बधाई दी।

Bhanwar Ek Prem Kahani : 

Bhanwar Ek Prem Kahaniसीएम ने दी बधाई :

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि वर्दीधारी अधिकारी जब एक प्रेम कथा लिखते हैं तो उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके अंदर में किस तरह के भाव रहे होंगे। इस उपन्यास के माध्यम से उन्होंने अपने जीवन में घटित सभी संस्मरणों का वर्णन किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उपन्यास के माध्यम से मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य तब तक अच्छा होता है जब तक उस कार्य को करने के लिए आप स्वतंत्र हो।

Bhanwar Ek Prem Kahani

Bhanwar Ek Prem Kahani : इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सुविधा का दास ना बने मुख्यमंत्री ने भंवर एक प्रेम कहानी उपन्यास के कुछ मुख्य अंशों का भी जिक्र किया। इस दौरान भंवर एक प्रेम कहानी उपन्यास के विमोचन के अवसर पर साहित्य कवि पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी उपन्यास के लेखक अनिल रतूड़ी मुख्य सचिव एसएस संधू पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार मौजूद रहे।

Bhanwar Ek Prem Kahani

 

ये भी पढ़ें : एलोन मस्क पर यौन शोषण करने का आरोप

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *